अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी:- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान जो बाइडन ने कहा,बीते छह महीने तक अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता नहीं दे पाये. इस कारण उन्हें काफी दुख है और जल्द ही सारी मदद उन तक पहुंचाई जाएगी. बाइडन ने और यूक्रेन को 225 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1800 करोड़ रुपये की सहायता देने का भी ऐलान किया.
इससे पहले जो बाइडन ने 61 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता यूक्रेन के लिए घोषित की थी, लेकिन कांग्रेस में मजबूत रिपब्लिकन के विरोध की वजह से 6 महीने से यह पैकेज रुका हुआ है. बाइडन ने कहा, अमेरिकी लोग लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े हैं. हम अभी भी साथ हैं और आगे भी रहेंगे. हम इस बात के लिए माफी मांगते हैं कि पैकेज नहीं मिलने की वजह से युद्ध के मैदान में रूप को बढ़त मिली.
जेलेंस्की को भरोसा दिलाय और बाइडन ने कहा, आप पर आक्रमण हो रहा है. लगातार दबाव बनाया जा रहा है, इसके बावजूद आप डटकर मुकाबला कर रहे हैं. हम हमेशा इसके लिए आपकी तारीफ करेंगे.
