पीएम किसान योजना:-
जल्द ही जारी की जा सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त. पीएम मोदी ने आज फाइल पर भी साइन किए हैं.
पीएम किसान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बेहद ही अच्छी खबर है. किसान भाइयों के खाते में जल्द ही कर दिए जाएंगे योजना के तहत रुपये ट्रांसफर, तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने को लेकर फाइल साइन कर दिए हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना जल्द -
रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के तहत मिलने वाले रुपये किसानों के खाते में जुलाई के पहले सप्ताह में भेजे जा सकते हैं. पीएम किसान निधि की 16वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक 17वीं किस्त जारी करने की कोई तारीख की घोषणा नहीं की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और करीब 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे. ये धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. इस योजना के जरिए किसानों को प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में पैसे भेजती है. यह योजना किसानों को उनकी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है.
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें:-
पीएम किसान योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें. नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर दर्ज करके. एक पासवर्ड बनाएं और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
ऑफलाइन अप्लाई याहांसे करें:-
किसान भाई अपने क्षेत्र के कृषि कार्यालय में जाए और ऑफलाइन आवेदन करे. आवेदन पत्र भरने के बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, किसान का फोटो जैसे दस्तावेज जमा करे.
Tags
एग्रीकल्चर