जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के रियासी के बाद आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू के कठुआ के साथ डोडा में आतंकी हमला किया है. जिसके जवाब मे सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है.
डोडा आतंकी हमला:-
जम्मू-कश्मीर के रियासी के बाद आतंकियों ने और एक बार फिरसे दो जगहों पर आतंकी हमला किया है. 48 घंटे के भीतर तीन आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. जम्मू के कठुआ जिले में आतंकियों ने और एक बार मंगलवार हमला किया जिसके जवाब में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. साथ ही आतंकवादियों ने डोडा जिले के छतरकला इलाके में सेना के कैंप पर हमला किया है. सुरक्षाबलों नें कठुआ में आतंकियों को घेरा हुआ है. एडीजीपी जम्मू ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है और ऑपरेशन जारी रखा है. बतादे की आतंकियों नें इससे पहले रविवार को श्रद्धालुओं को शिव खोड़ी मंदिर से कटरा ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे.
आतंकियों के साथ डोडा में मुठभेड़ जारी है
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार रात आतंकी हमले के बाद आतंकीयों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है.
कठुआ में एक आतंकी को किया ढेर
आतंकियों नें हीरानगर में की गोलीबारी में 3 नागरिकों को घायल किया हैं, जिनको इलाज के लिए हीरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में एक आतंकवादी मारा गया. बतादे की अभियान अभी बी जारी है.
रियासी आतंकी हमला
हाल ही में रविवार को जम्मू के शिवखोड़ी धाम से कटरा ले जा रही 53 सीट वाली एक बस पर रियासी जिले के पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी थी. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. इस घटना में 9 लोगों की मौत और 41 लोग जख्मी हो गए थे.
Tags
जम्मू कश्मीर