IND vs USA: भारत ने 7 विकेट से अमेरिका को हरा दिया. सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के बीच 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाए रखनें के साथ, टीम इंडिया को जीत दिलाई. अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में कहर बरपाया.
भारत vs अमेरिका विस्तार से जानें
भारतीय टीम के पास 111 रनों का लक्ष्य था, लेकिन न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी नामक क्रिकेट स्टेडियम की यह पिच पर यह स्कोर बना पाना बेहद मुश्किल काम है. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है, सौरभ नेत्रावलकर ने पारी की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट किया. विराट शून्य रन से आउट हुए, साथ कप्तान रोहित शर्मा भी मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.इस बीच ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने 29 रन जोड़े और पावरप्ले ओवरों तक टीम का स्कोर 33 रन पर पहुंचा दिया था. इस बीच आठवें ओवर में ऋषभ पंत भी 18 रन बनाकर आउट हो गए थे. अगले 6 ओवरों में मात्र 19 रन बने, जिससे सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पर दबाव बढ़ने लगा था. मगर 14वें ओवर से सूर्यकुमार और दुबे ने रफ्तार पकड़नी शुरू की. उन्होंने 15 ओवर में टीम इंडिया को 76 के स्कोर पर पहुंचा दिया. इस बीच अमेरिका की टीम ने तीन मौकों पर ओवर शुरू करने में 60 सेकेंड से ज्यादा समय लिया, जिसके कारण उन्हें 5 रन की पेनल्टी झेलनी पड़ी. आखिरी 5 ओवरों में भारत को पेनल्टी के बाद 30 रन की जरूरत थी. सूर्या और दुबे ने अगले 2 ओवरों में 26 रन बटोर लिए थे, जिससे भारतीय टीम की जीत औपचारिकता मात्र रह गई. आखिरकार 19वें ओवर में शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट लगाया और डबल रन भागते हुए भारत की 7 विकेट से जीत सुनिश्चित की.
भारत की जीत से पाकिस्तान टीम के सुपर-8 की उम्मीद कायम्:
मुश्किल में स्थित टीम पाकिस्तान को अगर क्वालिफाइ करना है तो ,पाक टीम को यदि अगले चरण में जाना है तो अपना अगला मैच आयरलैंड की टीम से बड़े अंतर से जीतना होगा. साथ यह भी दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में आयरलैंड से हार जाए.