Bollywood Actress: 49 साल की एक्ट्रेस, जिन्होंने आज अपनी पहचान बना ली है, लेकिन उन्होंने भी अपनी शुरूआती करियर में काफी बाधाओं का सामना किया है. खूबसूरती में दूसरी एक्ट्रेस को टक्कर देने वाली ये एक्ट्रेस आज 134 करोड़ की मालकिन है.
मुंबई:- बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कहा जाता है कि ये इंडस्ट्री बाहर से जितनी सुंदर दिखती है, उतनी ही अंदर से समज के बाहर है. सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस को क्या नहीं सहना पड़ता. कोई यहां की चुनौतियों से टूट जाता है, तो कोई इन चुनौतियों का डटकर सामना करता है और खुद को स्टार बना लेते है. बॉलीवुड की ऐसेही एक एक्ट्रेस, जीसने सिर्फ अपनी 17 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे, लेकिन इस एक्ट्रेस के लिए ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था. कभी उन्हें बिना बताए ही फिल्म से बाहर कर दिया जाता था. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी.
बॉलीवुड की वो हसीना, जिसमें अपने ठुमके से पूरे यूपी-बिहार को लूट लिया. हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की. शिल्पा शेट्टी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. एक दौर वो भी था, जब उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, लेकिन ये रिजेक्शन क्यों? ये कारण उन्हें कभी नहीं बताए.
Tags
बॉलीवुड
