NEET Result 2024 Controversy: नीट यूजी परीक्षा 2024 विवादों के घेरे में

NEET Result 2024:- आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारीयों ने प्रेस कांफ्रेंस की, 2024 का नीट यूजी का रिजल्ट आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विवादों के घेरे में है, एजेंसी पर नतीजों पर गड़बड़ी का आरोप लग रहा है. जिसे लेकर आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. 

UPSC  के पूर्व अध्यक्षों और शिक्षाविदों की समिति नीट में हुई हेराफेरी की जांच करेगी. मामला केवल 6 केंद्रों और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है. 1563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क मिले, जिनमें से 790 क्वालीफाई हुए.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि NEET परीक्षा में कथित हेराफेरी केवल 6 सेंटर और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है. एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा करने के लिए नई अपर लेवल कमेटी बनाई गई, कमेटी में UPSC के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद शामिल हैं. कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. उसके बाद परीक्षा के मामले में फैसला लिया जाएगा.
एनटीए ने नीट यूजी 2024 के पेपर लीक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि परीक्षा मानकों के अनुसार हुई है.

एनटीए के डीजी ने बताया- आंसर की को रिवाइज किया गया था, 44 छात्रों को 715 से 720 तक अंक मिले और टॉपर्स की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई.

एनटीए के महानिदेशक क्या बोले ?


सुबोध कुमार सिंह जो की एनटीए के महानिदेशक है उन्होने कहा करीब छह केंद्रों के 1,600 छात्रों को गलत प्रश्न पत्र दिए गए और दो से तीन छात्रों को OMR शीट फटी हुई मिलने कारण उन्हें परीक्षा में पर्याप्त समय नहीं मिल पाया. हमारे निर्देश हैं कि यदि परीक्षा देर से शुरू होती है, तो छात्रों को पूरा समय दिया जाना चाहिए, जैसा कि अधिकांश केंद्रों में हुआ है, लेकिन कुछ केंद्रों पर परीक्षा इस तरह से आयोजित की गई कि छात्रों को पूरा समय नहीं मिल पाया.

प्रभावित छात्रों ने फिर से परीक्षा या कम्पेन्सेटरी मार्क्स देने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post