अमेरिका खिलाफ आयरलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द, और पाकिस्तान को सुपर-8 की रेस से होना पडा बाहर।

अमेरिका और आयरलैंड: अमेरिका ख़िलाफ़ आयरलैंड, 14 जून को होने वाला यह मैच खराब मौसम और बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है. सेंट्रल ब्रोवार्ड रीज़नल पार्क स्टेडियम यह फ्लोरिडा के लॉडरहिल क्षेत्र में स्थित है, जहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी. भारतीय समयानुसार 9:30 बजे अमेरिका खिलाफ आयरलैंड मैच को रद्द घोषित कर दिया गया. मुकाबला रद्द होने के कारण अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है. इस मैच के कारण पाकिस्तान को बहुत बडा झटका सहना पडा है.


पाकिस्तान टीम को होना पडा सुपर-8 से बाहर

आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के कारण अमेरिका को एक अंक मिला है, जिससे कारण उसके 5 अंक हो गए हैं. इसी के चलते अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज में अपना स्थान निश्चित कर लिया है. पाकिस्तान टीम और फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि आयरलैंड अमेरिका को हरा दे क्योंकि अमेरिका के हारने के बाद पाकिस्तानी टीम की सुपर-8 की उम्मीद बढ़ सकती थी. मगर मुकाबला रद्द होने कारण पाकिस्तान टीम की टी20 वर्ल्ड कप से छुट्टी हो गई है. अब चाहे पाकिस्तान, आयरलैंड से जीत भी जाए तो वह अगले चरण में प्रवेश नहीं कर सकेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post